
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: राजधानी लखनऊ से मानवाधिकारों को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एक युवक को पुलिस द्वारा रिक्शा चालक की पिटाई का वीडियो बनाना भारी पड़ गया।
वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वीडियो बना रहे युवक को पुलिसकर्मी ने बीच सड़क पर पीटा और फिर जबरन घसीटते हुए अजीज नगर चौकी के अंदर ले गया। यह घटना लखनऊ के आईएम रोड स्थित अजीज नगर चौकी की बताई जा रही है।
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस की इस कार्रवाई की कड़ी आलोचना हो रही है। हालांकि अभी तक पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
मामला अब तूल पकड़ता दिख रहा है और मानवाधिकार संगठनों व आम लोगों द्वारा कार्रवाई की मांग की जा रही है।
About The Author
Views:0





