
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में नारकोटिक्स विभाग और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता हाथ लगी है।
गऊघाट चौकी क्षेत्र में चोरी-छिपे नशे का कारोबार कर रहे गिरोह पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
छापेमारी के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में गांजा और स्मैक बरामद हुई है, जिससे नशे के इस नेटवर्क का बड़ा खुलासा हुआ है।
फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है, ताकि नशे के इस गोरखधंधे की जड़ों को पूरी तरह खत्म किया जा सके।





