
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: हजरतगंज पुलिस ने लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विनोद कुमार के रूप में हुई है, जो महाराष्ट्र का रहने वाला है और लखनऊ के एक होटल में ठहरकर इस ठगी को अंजाम दे रहा था।
विनोद, KIA कार शोरूम के बाहर टहलते हुए ग्राहकों से संपर्क करता था और उन्हें आकर्षक शर्तों पर लोन दिलाने का झांसा देता था। भरोसे में लेकर वह उनसे मोटी रकम वसूलता और फिर मौके से फरार हो जाता था।
शिकायत मिलने पर हजरतगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसके साथ इस ठगी में और कौन-कौन शामिल है।





