
-चारबाग से ऑटो में बैठाकर सुनसान इलाके में ले गया था आरोपी, पुलिस पर फायरिंग के बाद पैर में लगी गोली
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ में परीक्षा देने जा रही दो युवतियों से छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोशिश करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान हसीब के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने चारबाग क्षेत्र से दोनों युवतियों को ऑटो में बैठाया और उन्हें सुनसान इलाके में ले जाकर वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। युवतियों द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उनके साथ मारपीट की, जिससे वे घायल हो गईं।
पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में घायल
घटना के बाद पारा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
ऑटो, तमंचा और कारतूस बरामद
पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त ऑटो, एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। पुलिस के मुताबिक वह पहले हरदोई में महिला से दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका है।




