
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ : मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के पास स्थित किसान पथ पर उस समय हड़कंप मच गया जब बिहार से दिल्ली जा रही एक बस में आज सुबह भीषण आग लग गई। इस हादसे में 5 लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेज थी कि कुछ यात्रियों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। वहीं, कुछ ने खिड़कियां तोड़कर अपनी जान बचाई।
फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और मौके पर प्रशासन सतत निगरानी बनाए हुए है। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।
About The Author
Views:0





