
रिपोर्ट: राजीव आनन्द
लखनऊ: राजधानी के मदेयगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे अज्ञात लोगों द्वारा बछड़े का कटा हुआ सिर फेंकने का आरोप स्थानीय लोगों ने लगाते हुए जमकर हंगामा किया। जानकारी मिलते ही मंदिर परिसर में आसपास के लोग जमा हो गए और जमकर हंगामा किया।

नाराज लोगों ने मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। हंगामा इतना बढ़ गया कि क्षेत्रीय विधायक नीरज बोरा को भी आना पड़ा। इसके बाद पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

वहीं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में पदाधिकारी और नगर संघचालक एडवोकेट अशोक दीक्षित कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और घटना पर आक्रोश जताते हुए पुलिस प्रशासन से दोषियों को पकड़कर कठोर कार्रवाई करने की मांग की।
About The Author
Views:0





