
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: प्रतिष्ठित जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC), जो पिछले 8 वर्षों से बंद पड़ा था, अब जल्द ही फिर से शुरू होने जा रहा है। इसकी मरम्मत और पुनः संचालन की जिम्मेदारी लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) को सौंपी गई है।
जेपीएनआईसी को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान (IGP) की तर्ज पर संचालित किया जाएगा। यह केंद्र न सिर्फ सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा, बल्कि इसके माध्यम से शहर को एक नया आधुनिक सार्वजनिक स्थल भी मिलेगा।
पूर्व में इसके निर्माण को लेकर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे थे, जिसके बाद यूपी सरकार ने इस परियोजना की जांच भी कराई थी।
करीब 2 हजार लोगों की क्षमता वाला इसका विशाल कन्वेंशन हॉल, 19 मंजिला इमारत, ओपन एयर रेस्त्रां और हेलीपैड जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं इसे खास बनाती हैं।
About The Author
Views:0





