
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
जम्मू- कश्मीर: अमरनाथ यात्रा 2025 में श्रद्धा और आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। जम्मू-कश्मीर में शुरू हुई इस पावन यात्रा के पहले ही दिन 12,348 श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। बालटाल मार्ग से बड़ी संख्या में श्रद्धालु रवाना हुए, जबकि पहलगाम मार्ग से निकले श्रद्धालु अब भी यात्रा पर हैं। सुरक्षा और मौसम संबंधी तमाम चुनौतियों के बीच भी श्रद्धालुओं का उत्साह बना हुआ है। केंद्रीय राज्यमंत्री शोभा करंदलाजे ने भी बाबा बर्फानी के दर्शन कर यात्रा की शुरुआत को शुभ माना। आज यात्रा का तीसरा जत्था रवाना हो गया है।





