
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में बरेका खेल संघ के तत्वाधान में अंतरविभागीय वालीबॉल प्रतियोगिता (2025-26) का शुभारम्भ रोमांचपूर्ण वातावरण में किया गया। उद्घाटन मैच से पहले जन संपर्क अधिकारी एवं सचिव, बास्केटबॉल राजेश कुमार एवं क्रीडा अधिकारी श्री धनंजय सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया एवं उनका उत्साहवर्धन किया।
उद्घाटन मैच प्लांट डिवीजन एवं इंजन डिवीजन के मध्य खेला गया, जिसमें प्लांट डिवीजन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंजन डिवीजन को 2-1 से हरा कर शानदार जीत दर्ज किया। प्रतियोगिता का दूसरा मैच लोको डिवीजन-1 तथा कार्मिक एवं प्रशासन के मध्य खेला गया, जिसमें लोको डिवीजन-1 ने कार्मिक एवं प्रशासन को 2-0 से हरा कर शानदार विजय प्राप्त किया। मैच के दौरान उपस्थित दर्शकों ने खिलाड़ियों का लगातार उत्साहवर्धन करते हुए वातावरण को रोमांचक बनाए रखा।
इस अवसर पर बरेका वालीबॉल टीम के कोच सुनील कुमार राय, बी.पी. आनंद , उदय राज यादव, अनुवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, कर्मचारी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।




