
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
नई दिल्ली: भारत सरकार ने पाकिस्तान के नागरिकों को देश छोड़ने की समयसीमा बढ़ाकर बड़ी राहत दी है। गृह मंत्रालय ने अपने नए आदेश में पुराने निर्देश को आंशिक रूप से संशोधित करते हुए वाघा-अटारी बॉर्डर से पाकिस्तान लौटने की डेडलाइन अगली सूचना तक के लिए बढ़ा दी है।
इससे पहले सीमा पार करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2025 निर्धारित की गई थी, लेकिन अब सरकार ने नई परिस्थिति को देखते हुए यह समयसीमा बढ़ाने का निर्णय लिया है।
गृह मंत्रालय के इस फैसले से भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को अस्थायी राहत मिली है, जो विभिन्न कारणों से अभी तक अपने देश नहीं लौट पाए थे।
सरकार का कहना है कि यह फैसला मानवीय आधार पर लिया गया है, और संबंधित एजेंसियों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
About The Author
Views:0





