
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक हृदयविदारक घटना ने बारात की खुशियों को पल भर में मातम में बदल दिया। 11 वर्षीय अली की उस समय दर्दनाक मौत हो गई जब वह बस की खिड़की से सिर निकालकर बाहर देख रहा था और सामने से आ रही पिकअप से उसका सिर टकरा गया।
घटना हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के लोरा चौराहे की है। अली अपने चाचा साहिल की बारात में जा रहा था और खिड़की वाली सीट पर बैठा हुआ था। रास्ते में उत्सुकता में उसने सिर खिड़की से बाहर निकाला ही था कि तभी सामने से आ रही पिकअप से जबरदस्त टक्कर हुई, जिससे उसका सिर धड़ से अलग होकर नीचे गिर गया।
बस में मौजूद परिजन चीख पड़े। अली का सिर अलग हो चुका था और शरीर बस में तड़प रहा था। पिता और चाचा ने रोते-बिलखते बस रुकवाई, नीचे उतरकर बच्चे का सिर उठाया और जोड़ने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। यह मंजर देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं।





