
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
हरिद्वार में मां गंगा की तेज़ धार में डूब रहे एक युवक को एनडीआरएफ की मुस्तैद टीम ने समय रहते बचा लिया। घटना उस वक्त हुई जब युवक नहाने के दौरान बहाव में बहने लगा और मदद के लिए चिल्लाया।
घाट पर मौजूद NDRF के एक सतर्क जवान की नज़र जैसे ही डूबते शख्स पर पड़ी, वह तुरंत एक्शन में आया। बिना समय गंवाए जवान ने गंगा की उफनती लहरों में छलांग लगाई और जान की परवाह किए बिना युवक को सुरक्षित किनारे तक ले आया।
रेस्क्यू ऑपरेशन सफल होते ही घाट पर मौजूद लोगों ने जोरदार तालियों के साथ NDRF जवानों के साहस और तत्परता की सराहना की। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि आपदा की घड़ी में NDRF हमारी सबसे मजबूत ढाल है।





