
- रिपोर्ट: राजीव आनन्द
लखनऊ: हजरतगंज स्थित मशहूर वाजपेई पूड़ी भंडार पर शुक्रवार को GST विभाग की टीम ने अचानक छापा मारा। टीम ने दुकान को सील कर दिया और वहां मौजूद सभी ट्रांजैक्शन मशीनों को जब्त कर लिया।
GST अधिकारियों ने रोज़ाना की लेनदेन डिटेल्स की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि विभाग को आशंका थी कि टैक्स भुगतान में गड़बड़ी की जा रही है, जिसके चलते यह त्वरित कार्रवाई की गई।

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब वाजपेई पूड़ी भंडार पर कार्रवाई हुई हो। इससे पहले भी इस दुकान पर टैक्स संबंधित मामलों को लेकर छापेमारी हो चुकी है।
फिलहाल जांच जारी है और विभाग ट्रांजैक्शन डाटा की बारीकी से पड़ताल कर रहा है।
About The Author
Views:0





