
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
ग्रेटर नोएडा: दनकौर थाना क्षेत्र के नया बास मोहल्ले में गाड़ी हटाने को लेकर हुआ मामूली विवाद बड़ा झगड़ा बन गया। घर के सामने कार खड़ी करने से मना करना एक परिवार को महंगा पड़ गया, जब कुछ दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
झगड़े में कई लोग घायल हुए हैं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि दबंगों ने पहले गाली-गलौज की और फिर घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी।
घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसकी फुटेज अब पुलिस जांच का हिस्सा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
About The Author
Views:0





