
प्रयागराज: संगम नगरी प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेला क्षेत्र में एक बार फिर आग लगने की घटना सामने आई है। इस बार आग इस्कॉन के किचन में सिलेंडर के विस्फोट के कारण लगी। आग में 20 से अधिक टेंट जलकर खाक हो गए, लेकिन राहत की बात यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और कोई हताहत नहीं हुआ।
यह घटना मेला क्षेत्र के सेक्टर-18 स्थित शंकराचार्य मार्ग पर इस्कॉन के किचन में हुई। आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और अग्निशमन दल ने आग पर काबू पाया।
महाकुंभ में यह आग की तीसरी बड़ी घटना है। इससे पहले गीता प्रेस के शिविर में भी भीषण आग लग चुकी थी।
About The Author
Views:0





