
वरिष्ठ संवाददाता – राजीव आनन्द
लखनऊ।
राजधानी लखनऊ के पुराने हाई कोर्ट के पास वज़ीरगंज स्थित आबकारी विभाग कार्यालय के मीटिंग हाल में मंगलवार को अचानक आग लग गई।
आग इतनी तेजी से फैली कि मीटिंग हाल में रखा फर्नीचर पूरी तरह जलकर खाक हो गया।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।
हालांकि, आग लगने के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है।




