
- रिपोर्ट” अमित कुमार
अयोध्या :
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद व उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के आह्वान पर उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में पार्टी ने शनिवार को रचनात्मक कार्य किए। इसी के तहत अयोध्या जिलाध्यक्ष एडवोकेट अनिल प्रजापति के नेतृत्व में शहर के गांधी पार्क स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा की सफाई कार्यकताओं ने की।
प्रदेश प्रवक्ता व जनपद अयोध्या के जिला प्रभारी संजीव निगम ने पार्क के सफाई अभियान में अपना श्रमदान दिया व आगे जानकारी देते हुए बताया कि लोगों के लिए लड़ना,संघर्ष करना व उनकी सेवा करना ही आम आदमी पार्टी की पहचान है। श्रमदान करने वाले में शारजाह मास्टर,राजीव पाठक, यूं के द्विवेदी,गुड़िया राईन,विद्या वर्मा व स्वर्णिम वर्मा आदि मौजूद रहे।
About The Author
Views:0





