
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
फतेहपुर: सदर कोतवाली क्षेत्र के लोधीगंज में स्थित पटाखा मंडी में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटों ने कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास जारी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह लापरवाही हो सकती है। आग की तेजी के कारण आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है। प्रशासन और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
About The Author
Views:0





