
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया, जो फर्जी टीटीई बनकर यात्रियों की टिकट चेक कर रही थी। महिला वेटिंग रूम में यात्रियों की टिकट चेक कर रही थी और उसने टीटीई की ड्रेस पहन रखी थी, साथ ही गले में फर्जी आई कार्ड भी डाला हुआ था।
रेलवे अफसर की शिकायत पर जीआरपी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार किया। महिला के आई कार्ड में नाम “काजल सरोज” लिखा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और इस फर्जीवाड़े को लेकर अन्य बिंदुओं पर भी पूछताछ जारी है।
About The Author
Views:0





