
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के उपलक्ष्य में 15 मई से 05 जून तक पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर अभिषेक राय के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान के तहत विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर एनवायरनमेंट अवेयरनेस एवं कंजर्वेशन प्रोग्राम आयोजित किए गए।
अभियान के अंतर्गत प्रभात फेरी, प्लास्टिक प्रदूषण की मॉनिटरिंग, सोशल मीडिया कैंपेन, पोस्टर एवं डिजिटल कंटेंट के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। रेलवे कर्मचारियों के लिए प्लास्टिक वेस्ट कम करने संबंधी कार्यशालाएं भी आयोजित की गईं, जिनमें रेलवे स्टाफ, छात्र और आम लोगों ने सक्रिय भागीदारी की।

मंडल के प्रमुख स्टेशनों बनारस, वाराणसी सिटी, बलिया, गाजीपुर सिटी, आजमगढ़, प्रयागराज रामबाग, सलेमपुर, भटनी, देवरिया सदर, सीवान और छपरा पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। यात्रियों को तीन रंगों वाले डस्टबिन के उपयोग, सिंगल यूज प्लास्टिक के नुकसान, जल एवं ऊर्जा संरक्षण तथा पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक किया गया। रेलवे प्रशासन ने लोगों से स्वच्छ, हरित एवं पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार रेलवे व्यवस्था के निर्माण में सहभागिता की अपील की।





