
- रिपोर्ट: राजीव आनन्द
लखनऊ: कैसरबाग बस अड्डा चौराहे पर हर दिन जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। यहाँ पर सड़क पर खड़ी बसें और ई रिक्शा चालक सड़क के चारों लेन में मनमानी तरीके से सवारियां बैठा रहे हैं, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है।
ई रिक्शा चालक बिना किसी व्यवस्था के सवारी बैठाने के लिए सड़क के बीचों-बीच अपनी मनमानी करते हैं, और चारों लेन में खड़े हो जाते हैं। वहीं, बसों की अधिक संख्या के कारण इस चौराहे पर रोजाना जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
बसों के चालक भी जगह कम होने पर सड़कों पर बसें खड़ी कर सवारियां उतारने का काम करते हैं। इससे न केवल यातायात में रुकावटें आती हैं, बल्कि रोडवेज बसों का मार्ग भी अवरुद्ध हो जाता है। परिणामस्वरूप, आम जनता को घंटों जाम में फंसी रहनी पड़ती है और उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
About The Author
Views:0





