
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
एटा (अलीगंज): उत्तर प्रदेश के एटा जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र में एक शराबी युवक ने जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा किया। भारी बारिश के बीच वह प्राइमरी पाठशाला परिसर की पानी की टंकी पर चढ़ गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर अलीगंज पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कई घंटों की मशक्कत के बाद युवक को नीचे उतारा गया। बताया जा रहा है कि युवक नशे की हालत में था और लगातार ऊटपटांग हरकतें कर रहा था।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।





