
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। गाजीपुर थाना जंगीपुर की साइबर सेल टीम ने दीपशिखा पुत्री दुर्गा प्रसाद सिंह, निवासी ग्राम गुम्मा, के साथ हुए यूपीआई फ्रॉड में 18,000 रुपये तुरंत उनके खाते में वापस कराए। घटना के अनुसार, आवेदिका के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी हुई थी। उन्होंने तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलने पर साइबर सेल जंगीपुर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धनराशि सुरक्षित रूप से लौटाई। आवेदिका ने पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया।



