
- वाराणसी मंडल ब्यूरो पंकज झा
Varanasi: मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देश एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (EnHM) श्री अनुभव पाठक के नेतृत्व में वाराणसी मंडल के स्टेशनों पर स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर एवं प्रभावी बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। स्टेशन परिसरों को स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित एवं स्वास्थ्यवर्धक बनाए रखना तथा यात्रियों को स्वच्छ एवं सुखद वातावरण उपलब्ध कराना रेल प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
इसी क्रम में सीवान, छपरा, बलिया, मऊ, आजमगढ़, गाजीपुर सिटी, बनारस एवं वाराणसी सिटी स्टेशनों पर सफाई मित्र आधुनिक मशीनों एवं उपकरणों के माध्यम से स्टेशन परिसरों की नियमित साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में निरंतर जुटे हुए हैं।
आधुनिक मशीनों एवं तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग से प्लेटफॉर्म, यात्री आवागमन क्षेत्रों तथा स्टेशन परिसर के अन्य प्रमुख स्थानों की नियमित एवं व्यवस्थित सफाई सुनिश्चित की जा रही है। इससे स्टेशन परिसरों में स्वच्छता के उच्च मानकों को बनाए रखने के साथ-साथ यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने में सहायता मिल रही है।
रेल प्रशासन द्वारा स्वच्छता व्यवस्था की नियमित निगरानी की जा रही है तथा आवश्यकता के अनुसार आधुनिक मशीनों एवं संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है। इन प्रयासों का उद्देश्य स्टेशन परिसरों को स्वच्छ एवं आकर्षक बनाए रखने के साथ यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुखद यात्रा अनुभव प्रदान करना है।




