
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
लखनऊ। आपको बताते चले पॉलिटेक्निक-मुंशी पुलिया फोरलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण आज हो गया।
यह फ्लाईओवर 170 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हुआ है। और इसकी लंबाई 2 किलोमीटर है। इसके साथ ही, इंदिरा नगर-खुर्रम नगर फ्लाईओवर का भी लोकार्पण हुआ, जो 270 करोड़ रुपए की लागत से और 3 किलोमीटर लंबा है।
इस मौके पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक भी कार्यक्रम में मौजूद थे। इसके अलावा, कई अन्य परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया गया।
About The Author
Views:0





