
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अहमदाबाद में हुए भयावह विमान हादसे पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुखद दुर्घटना में जान गंवाने वाले यात्रियों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना और सहानुभूति प्रकट की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हादसा अत्यंत हृदयविदारक है और देश के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिवारों को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।
योगी आदित्यनाथ ने राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहायता देने की भी बात कही, यदि हादसे में उत्तर प्रदेश के किसी नागरिक की पुष्टि होती है। उन्होंने दुर्घटना की पूरी जानकारी पर नजर बनाए रखने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।
About The Author
Views:0





