
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। चंदौली पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने आज पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई (जनता दर्शन) के दौरान विभिन्न थानों से आए फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं।
जनसुनवाई में उपस्थित नागरिकों ने अपनी शिकायतें प्रस्तुत कीं, जिन पर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित आवेदनों को तत्काल संज्ञान में लेते हुए न्यायोचित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का आश्वासन दिया।एसपी चंदौली ने स्पष्ट किया कि जन शिकायतों का समयबद्ध और निष्पक्ष समाधान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने सभी थानाध्यक्षों एवं संबंधित राजपत्रित अधिकारियों से स्वयं वार्ता कर प्रत्येक प्रकरण के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि जनसुनवाई में आने वाले प्रत्येक फरियादी के साथ शिष्ट, संवेदनशील एवं विनम्र व्यवहार सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतों का गुण-दोष के आधार पर विधिक कार्रवाई के तहत समाधान किया जाए।
इस दौरान कुल 60 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को तत्काल निर्देश जारी किए गए।




