
- वाराणसी मंडल ब्यूरो
Varanasi: अपराधियों के खिलाफ सिगरा पुलिस ने अपना शिकंजा कसते हुए ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने 31.275 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ बिहार निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त महिंद्रा वीरो चार पहिया वाहन भी जब्त किया है।
पुलिस के मुताबिक, 14 अक्टूबर 2026 को सिगरा थाना क्षेत्र के पचपेड़वा स्थित लोहे की पुरानी पानी की टंकी के पास कार्रवाई की गई। इस दौरान राज किशोर गोंड (27), पुत्र स्वर्गीय राज नारायण गोंड, निवासी नवाडेरा, पोस्ट पुराना भोजपुर, थाना भोजपुर, जिला बक्सर (बिहार) को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में 30 पैकेट में रखा कुल 31.275 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।
नकदी, मोबाइल और पशुआहार की 10 बोरियां भी मिलीं
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गांजे के अलावा घटना में प्रयुक्त महिंद्रा वीरो वाहन, 1,400 रुपये नकद, एक कीपैड मोबाइल फोन और पशुआहार की 10 बोरियां बरामद की हैं। बरामदगी के बाद पुलिस ने मामले में थाना सिगरा पर मुकदमा अपराध संख्या 0431/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
सिगरा पुलिस की मुस्तैदी से तस्करी पर शिकंजा
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त के निर्देशन में, पुलिस उपायुक्त काशी जोन के मार्गदर्शन, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज और प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा के नेतृत्व में की गई।
कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवाकान्त मिश्र, उपनिरीक्षक शिवम मिश्रा, उपनिरीक्षक रोहित त्रिपाठी, उपनिरीक्षक सुधीर कुमार अग्रहरि और उपनिरीक्षक अंकित कुमार राय शामिल रहे।
‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत सिगरा पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। पुलिस की सतर्कता और तत्परता ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को मजबूती दी है।





