
-जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह और उनके प्रतिनिधि आलोक कुमार सिंह रोहित ने अयोध्या वासियों की तरफ से भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े का किया भव्य स्वागत
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े अयोध्या पहुंचे। यहां श्रीराम मंदिर में दर्शन के बाद वह पार्टी पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक में शामिल होने के लिए रवाना हुए। प्रस्तावित बैठकों में संगठन से जुड़े विषयों और पार्टी की गतिविधियों पर चर्चा की जाएगी।
जिला और अवध क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ बैठक
जानकारी के अनुसार, विनोद तावड़े जिला प्रभारियों और जिलाध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद अवध क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ क्षेत्रीय बैठक प्रस्तावित है। इसमें क्षेत्रीय कार्यसमिति के सदस्यों, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों और अवध क्षेत्र में रहने वाले प्रदेश पदाधिकारियों के शामिल होने की जानकारी दी गई है।
बैठकों का उद्देश्य संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करना और पार्टी पदाधिकारियों के बीच समन्वय से जुड़े विषयों पर चर्चा करना बताया गया है।
जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने किया स्वागत
अयोध्या आगमन पर जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह और उनके प्रतिनिधि आलोक कुमार सिंह ‘रोहित’ ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े का स्वागत किया। इस दौरान उन्हें भगवान हनुमान की प्रतिमा भेंट की गई।
आयोजकों के अनुसार, यह स्वागत अयोध्या के नागरिकों, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की ओर से किया गया। विनोद तावड़े ने स्वागत के लिए रोली सिंह और उनके प्रतिनिधि आलोक कुमार सिंह की सराहना की।
भाजपा महासचिव के इस दौरे के दौरान संगठनात्मक बैठकों पर पार्टी पदाधिकारियों की नजर रहेगी।





