
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
बाराबंकी (उत्तर प्रदेश): जिले में स्थित रामस्वरूप यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन कर रहे ABVP कार्यकर्ताओं और LLB छात्रों पर पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर लाठियां बरसाईं, जिसमें कई छात्र घायल हो गए।
छात्र यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, तभी मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें बलपूर्वक हटाने की कोशिश की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस ने छात्रों पर अत्यधिक बल प्रयोग किया, जिससे भगदड़ मच गई और कई छात्रों को चोटें आईं।
पुलिस का पक्ष: छात्रों ने की थी तोड़फोड़
वहीं, पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारी छात्रों ने यूनिवर्सिटी परिसर में तोड़फोड़ और अव्यवस्था फैलाने की कोशिश की, इसलिए उन्हें हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग किया गया।
फिलहाल, घटनास्थल पर तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और पुलिस बल तैनात है। घायल छात्रों का उपचार स्थानीय अस्पतालों में चल रहा है।
छात्र संगठनों ने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया है और जल्द ही बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।





