
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
भारतीय सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री और दक्षिण भारतीय फिल्मों की चमकती नक्षत्र बी. सरोजा देवी अब हमारे बीच नहीं रहीं। सोमवार, 14 जुलाई को उन्होंने बेंगलुरु के मल्लेश्वरम स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वे 87 वर्ष की थीं।
बी. सरोजा देवी पिछले काफी समय से उम्र से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित थीं और स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के चलते उनका निधन हो गया।
अपने शानदार अभिनय और सुंदर व्यक्तित्व से उन्होंने तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी सिनेमा में दर्शकों के दिलों पर वर्षों तक राज किया। उनके निधन से भारतीय फिल्म उद्योग में शोक की लहर है।
About The Author
Views:0





