
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित 102 निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा एक बार फिर जरूरतमंद के लिए जीवनदाता साबित हुई। अयोध्या के बरई पारा निवासी 29 वर्षीय शांति पत्नी घनश्याम शुक्रवार को डिलीवरी के लिए बहुत ज्यादा दिक्कत होने पर परिजनों ने 102 एम्बुलेंस सेवा को कॉल किया। तत्काल सेवा में तैनात एम्बुलेंस संख्या यूपी 32 EG 6580 बरई पारा गांव में पहुंची।

ईएमटी अर्चना एवं चालक सिद्धेश्वर पांडे ने बिना समय गंवाए गांव में पहुंचे परसुता शांति को सुरक्षित एंबुलेंस में बैठा कर नजदीकी हॉस्पिटल पहुंच हो रहे थे कि रस्ते में प्रसुता को तेज दर्द होने पर एंबुलेंस में ही ईएमटी ने परिजनों के सहयोग से सकुशल डिलीवरी करवाया और उसके बाद में सामु०स्वा० केंद्र मिल्कीपुर पहुंचाया, जहां जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं परिजनों ने एम्बुलेंस कर्मियों के इस संवेदनशील एवं साहसिक कार्य की सराहना करते हुए उन्हें देवदूत की संज्ञा दी।

एम्बुलेंस सेवा के ईएमई अनिल कुमार पाण्डेय पीएम दीपक अस्थाना एवं आरएम अजय सिंह ने संयुक्त रूप से जानकारी दी कि कर्मियों की तत्परता एवं मानवीय सेवा से संस्था भी गौरवान्वित है। शीघ्र ही दोनों कर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया जाएगा। 102 एम्बुलेंस सेवा की यह पहल न केवल युवक के लिए जीवनदायिनी बनी, बल्कि समाज में संवेदनशील सेवा की मिसाल भी पेश की।




