
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: सरोजनी नगर स्थित न्यू गुड़ौरा मानसरोवर योजना एलडीए कॉलोनी में अमरेन्द्र बहादुर सिंह के घर के सामने अचानक साँप निकलने से कॉलोनीवासियों और बच्चों में हड़कंप मच गया। दहशत का माहौल इतना बढ़ गया कि लोग घरों से बाहर निकलने से भी कतराने लगे।
करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद साँप रेस्क्यू टीम को मौके पर बुलाया गया। रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित तरीके से साँप को पकड़ा, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने राहत की साँस ली।
कॉलोनीवासियों का कहना है कि बरसात के मौसम में अक्सर ऐसे हालात बनते हैं, लेकिन समय पर रेस्क्यू टीम न पहुँचने से खतरे की स्थिति बनी रहती है। लोगों ने प्रशासन से कॉलोनी में नियमित निगरानी और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।



