
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर पुलिस में 30 वर्षीय डीएसपी आमिर अमीन भट की दिल का दौरा पड़ने से अचानक मौत हो गई। हाल ही में वर्ष 2024 में उन्होंने जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा (JKAS) परीक्षा उत्तीर्ण की थी और अपनी पहली पोस्टिंग का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
आमिर अमीन भट को फिटनेस के लिए जाना जाता था। वे नियमित रूप से सुबह दौड़ने जाते और वर्कआउट करते थे। उनकी सेहत देखकर किसी को अंदेशा नहीं था कि उन्हें दिल का दौरा पड़ सकता है।
आमिर के जुड़वां भाई दानिश अमीन इस समय कठुआ में डीएसपी के पद पर तैनात हैं। उनका परिवार श्रीनगर से है और पिता फलों के व्यवसाय से जुड़े हुए हैं।
इस अचानक हुए निधन से पुलिस विभाग और उनके परिवार में गहरा शोक है। आमिर की मेहनत, लगन और सादगी को याद करते हुए साथी अधिकारियों ने उन्हें एक समर्पित और होनहार अधिकारी बताया।





