
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। 24 वर्षीय शिखर सिंह की एक पूल पार्टी के दौरान स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। सबसे हैरानी की बात यह रही कि हादसे के वक्त उसके दोस्त पार्टी में इतने मशगूल थे कि किसी ने शिखर को डूबते हुए देखा तक नहीं।
प्रत्यक्षदर्शियों और सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, शिखर काफी देर तक पानी में तड़पता रहा, लेकिन मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। जब तक लोगों को उसकी हालत का अंदाजा हुआ, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
इस दर्दनाक हादसे का सीसीटीवी वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि शिखर कैसे अकेले संघर्ष करता रहा और किसी को उसके डूबने का अंदेशा तक नहीं हुआ।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। वहीं, सोशल मीडिया पर लोग इस घटना को लेकर गहरी संवेदना जता रहे हैं और सवाल उठा रहे हैं कि क्या पार्टी में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे?
यह हादसा एक बार फिर याद दिलाता है कि पूल पार्टी या पानी से जुड़ी गतिविधियों में सुरक्षा और सतर्कता कितनी जरूरी है।





