
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
मेरठ कोर्ट परिसर में मंगलवार को उस वक्त हंगामा मच गया जब काशी टोल गोलीकांड के आरोपी अवनीश को पीड़ित पक्ष के लोगों ने सरेआम पीट डाला। आरोपी कोर्ट में सरेंडर करने आया था, लेकिन जैसे ही वह पहुंचा, पीड़ित पक्ष के करीब एक दर्जन लोगों ने उस पर हमला बोल दिया।
बताया जा रहा है कि आरोपी अवनीश वकीलों के घेरे में था, लेकिन इसके बावजूद उसकी बुरी तरह से पिटाई की गई। हैरानी की बात यह है कि यह सब पुलिस की मौजूदगी में हुआ, लेकिन उन्होंने हालात संभालने में काफी देर कर दी।
कोर्ट परिसर में हुई इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। वकीलों और आम लोगों में भी इस घटना को लेकर आक्रोश है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
इस वारदात ने मेरठ कोर्ट की सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर चिंता खड़ी कर दी है।





