
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: कैसरबाग बस डिपो पर उस वक्त हंगामा मच गया जब एक बस चालक के साथ मारपीट की घटना सामने आई। घटना से नाराज़ होकर बस ड्राइवरों ने बहराइच और रोपेडिया रूट की सभी बसों का संचालन रोक दिया और धरने पर बैठ गए।
जानकारी के अनुसार, एक ड्राइवर के साथ हुई मारपीट के विरोध में साथी चालकों ने एकजुट होकर बसें खड़ी कर दीं और डिपो परिसर में ही प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सूचना मिलने पर थाना वजीरगंज की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों से बात कर स्थिति को नियंत्रण में करने की कोशिश की जा रही है।
फिलहाल, ड्राइवरों की मांग है कि हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। अधिकारियों द्वारा समझाने-बुझाने की कोशिशें जारी हैं।





