
- रिपोर्ट: अमित कुमार, अयोध्या
अयोध्या: नीलकंठ लान नाका में लगी फिनलैंड प्रदर्शनी इन दिनों शहरवासियों की पहली पसंद बनती जा रही है। प्रदर्शनी में प्रवेश करते ही इंडियन एयरलाइंस के एक विशाल मॉडल जहाज का एंट्री पॉइंट लोगों को खासा आकर्षित कर रहा है।
भीतर आते ही दर्जनों सेल्फी प्वाइंट्स का सिलसिला शुरू हो जाता है, जहां हर कोई अपनी यादों को कैमरे में कैद करता नजर आता है। बच्चों के लिए विशेष रूप से बनाए गए स्टाइलिश झूले, ड्रैगन रेल और अन्य मनोरंजक झूले भी बच्चों में खासा उत्साह भर रहे हैं। वहीं, बड़ों के लिए लगे विशाल झूले भी भीड़ खींचने में पीछे नहीं हैं।
शहर के लोग परिवार सहित शाम के समय इस प्रदर्शनी का लुत्फ उठाने पहुंच रहे हैं और यहां की रोशनी, सजावट और आकर्षक थीम को खूब पसंद कर रहे हैं।





