
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
आगरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर चेकिंग के दौरान एक कार से 40 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। यह कार आगरा से नोएडा जा रही थी और टोल प्लाजा पर रोककर जांच की गई, जहां भारी मात्रा में नकदी मिली।
जानकारी के अनुसार, यह रकम कार में छुपाकर ले जाई जा रही थी। कार मथुरा के एक चांदी कारोबारी की बताई जा रही है, जो नकदी को लेकर कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।
घटना के बाद आयकर विभाग को सूचना दी गई है और विभाग की टीम ने जांच शुरू कर दी है। नकदी की वैधता, स्रोत और इसके उपयोग को लेकर पूछताछ जारी है।
चुनाव के मद्देनज़र चल रही सख्ती के तहत एक्सप्रेसवे पर चेकिंग अभियान तेज किया गया है, जिसके तहत यह बड़ी कार्रवाई सामने आई है।







