
वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
लखनऊ। इंद्रा नहर में बीते कई दिनों से देखी जा रही डॉल्फिन और उसके बच्चे को गोसाईंगंज क्षेत्र से वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है।
स्थानीय लोगों की सूचना पर सक्रिय हुई वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद जाल की मदद से दोनों को पकड़कर सुरक्षित निकाला। डॉल्फिन को उसके प्राकृतिक आवास में वापस भेजने के उद्देश्य से इंद्रा नहर से निकाल कर घाघरा नदी में छोड़ा गया।
डॉल्फिन की मौजूदगी से लोगों में काफी उत्सुकता थी, लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार, नहर का वातावरण डॉल्फिन के लिए सुरक्षित नहीं होता, इसलिए समय रहते रेस्क्यू बेहद जरूरी था।
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन सफल रहा और डॉल्फिन तथा उसका बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं।
About The Author
Views:0





