
- रिपोर्ट: राजीव आनन्द
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के मदेयगंज इलाके में पुलिस और एक दुष्कर्म के आरोपी बदमाश के बीच मंगलवार को मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में बदमाश कमल किशोर के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
कमल किशोर पर एक मासूम बच्ची से दुष्कर्म का गंभीर आरोप है। इस मामले में मदेयगंज पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पहले से ही उसकी तलाश शुरू कर दी थी।
पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जब आरोपी को बंधा रोड के पास घेरने की कोशिश की तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में कमल किशोर के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे काबू में ले लिया गया।
घटनास्थल से एक बाइक, एक तमंचा और एक कारतूस भी बरामद हुआ है। आरोपी जिला सीतापुर का मूल निवासी बताया जा रहा है और लखनऊ में लंबे समय से छिपकर रह रहा था।




