
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ
लखनऊ के इंदिरा नगर क्षेत्र स्थित मीना मार्केट सर्वोदय नगर में रहने वाली एक महिला आरक्षी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान रितु, पुत्री चंद्रपाल सिंह, निवासी भीकमपुर थाना सैद नगली, जनपद अमरोहा के रूप में हुई है।
रितु वर्ष 2019 बैच की महिला आरक्षी थीं और लखनऊ के थाना मड़ियांव में नियुक्त थीं। वह यहां किराए के मकान में अकेले रह रही थीं।
घटना की जानकारी मिलते ही गाजीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल आत्महत्या के कारणों की जांच जारी है, और पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की छानबीन में जुटी हुई है।





