
- रिपोर्ट: रामकुमार
अयोध्या: काली माता के चौरा स्थित स्थल पर आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का छठा दिन श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। कथा वाचक पंडित गोकर्ण नाथ मिश्र की भावपूर्ण और संगीतमयी कथा को सुनने के लिए क्षेत्रवासियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र हो रहे हैं।

26 मई को कथा का विधिवत समापन किया जाएगा, जबकि 27 मई को पूर्णाहुति और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, सभी श्रद्धालुओं को भंडारे में आमंत्रित किया गया है।

कथा स्थल पर प्रतिदिन भजन-कीर्तन और आध्यात्मिक प्रवचनों के माध्यम से भक्तजन आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति कर रहे हैं। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर कथा का लाभ उठाने की अपील की है।





