
- रिपोर्ट: राजीव आनन्द
लखनऊ: आगरा एक्सप्रेसवे पर स्टंट करना दो युवकों को भारी पड़ गया, जब उनकी स्कूटी एक तेज रफ्तार XUV कार से टकरा गई। इस हादसे में 15 वर्षीय पीयूष और 18 वर्षीय आयुष की इलाज के दौरान मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक स्कूटी पर स्टंट कर रहे थे, तभी अचानक उनकी स्कूटी बेकाबू होकर सामने से आ रही कार से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों को गंभीर चोटें आईं।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
कार चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, और इलाके में शोक का माहौल है।
पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और हादसे की वास्तविक वजह जानने की कोशिश जारी है।
About The Author
Views:0





