
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: काकोरी क्षेत्र स्थित लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे सर्विस लाइन के पास कठिनगरा अंडरपास के नजदीक स्थित आरडीएमएल बिलियंट एकेडमी में शुक्रवार शाम को स्विमिंग पूल का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मोहनलालगंज से सांसद आर. के. चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और स्विमिंग पूल का विधिवत उद्घाटन किया।
इस अवसर पर एकेडमी के डायरेक्टर सर्वेश कुमार मौर्य, मलिहाबाद विधानसभा की विधायक प्रत्याशी राजबाला रावत, विधानसभा अध्यक्ष सोनिस मौर्य सहित कई गणमान्य लोग और स्थानीय निवासी भी मौजूद रहे।
स्विमिंग पूल के उद्घाटन के साथ एकेडमी में खेल और फिटनेस सुविधाओं का विस्तार हुआ है, जिससे क्षेत्र के बच्चों और युवाओं को आधुनिक प्रशिक्षण और स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।
About The Author
Views:0





