
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
इटावा: इटावा की पुलिस, जिसने कभी चंबल के कुख्यात डाकुओं को पकड़ने के लिए इनाम रखे थे, आज एक महिला को तलाशने में नाकाम नजर आ रही है। मामला जिले के एक गांव का है, जहां एक विवाहित महिला अपने चचिया ससुर के साथ फरार हो गई है।
महिला के तीन बच्चे हैं—दो बेटियां और एक बेटा। वह भागते समय दोनों बेटियों को साथ ले गई, जबकि अपने छोटे बेटे को पति के पास ही छोड़ गई।
पत्नी की तलाश में पुलिस के लगातार हाथ खाली रहने के बाद, थक हारकर पति ने अब खुद ही अपनी पत्नी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है।
अब देखना यह है कि चंबल के डाकुओं को पकड़ने का दम भरने वाली इटावा पुलिस इस घरेलू ‘मामले’ में कब सफलता पाती है।
About The Author
Views:0





