
- रिपोर्ट: राजीव आनन्द
लखनऊ: मंडल की कमिश्नर डॉ. रोशन जैकब ने क्षेत्र में बढ़ती हीट वेव (लू की स्थिति) को देखते हुए एक समीक्षा बैठक की और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए।
उन्होंने निर्देश दिया कि अस्पतालों में हीट वेव से प्रभावित लोगों को तत्काल और समुचित इलाज उपलब्ध कराया जाए। शहरों में पेयजल आपूर्ति रोस्टर के अनुसार नियमित होनी चाहिए, ताकि गर्मी के मौसम में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
डॉ. जैकब ने यह भी कहा कि ग्रामीण इलाकों में पेयजल योजनाओं का संचालन निर्बाध रूप से जारी रहना चाहिए और तकनीकी समस्याओं को समय रहते दूर किया जाए।
अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि हीट वेव की स्थिति में कहीं भी कोई अव्यवस्था या असुविधा न होने पाए, और आमजन को राहत पहुंचाने के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
About The Author
Views:0





