
- रिपोर्ट: राजीव आनन्द
लखनऊ: राज्य आयुक्त दिव्यांगजन प्रो. हिमांशु शेखर झा ने आज 25 दिव्यांग विद्यार्थियों की एक टीम को एकाना स्टेडियम रवाना किया, जहां वे आईपीएल मैच का आनंद लेंगे। यह विशेष अवसर ग्रीन प्लाई के सौजन्य से इन बच्चों को उपलब्ध कराया गया।
प्रो. झा ने इस मौके पर कहा, “हमारा प्रयास है कि दिव्यांग बच्चे खुद को किसी से कम न समझें। उन्हें आत्मविश्वास के साथ समाज की मुख्यधारा में आगे बढ़ने के अवसर मिलते रहने चाहिए।”
उन्होंने यह भी आह्वान किया कि भविष्य में अधिक निजी संस्थाएं आगे आकर दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण में सहयोग करें, जिससे ऐसे बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने के अधिक मौके मिल सकें।
इस पहल से बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला और यह अनुभव उनके लिए एक यादगार पल बन गया।




