
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या आने वाले पर्यटकों को अब केवल धार्मिक अनुभव ही नहीं, बल्कि ग्रामीण जीवन और सांस्कृतिक विरासत का भी आनंद लेने का मौका मिलेगा। योगी सरकार ने अयोध्या धाम में तीर्थाटन के साथ-साथ ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजना बनाई है।
इस योजना के तहत अयोध्या जनपद के पांच गांवों का चयन किया गया है, जिन्हें ग्रामीण पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। चयनित गांवों में शामिल हैं:
- अबनपुर गांव (मसौधा ब्लॉक)
- गयासपुर गांव (तारून ब्लॉक)
- रामपुरवा गांव (मिल्कीपुर ब्लॉक)
- शेरवा घाट गांव (मया ब्लॉक)
- नगवाडीह गांव (मवई ब्लॉक)
विश्व कृषि पर्यटन दिवस पर हुई कार्यशाला
इस संबंध में मंडलायुक्त सभागार में ‘विश्व कृषि पर्यटन दिवस’ के अवसर पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।

सरकार का उद्देश्य
सरकार का उद्देश्य है कि अयोध्या आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक ग्रामीण संस्कृति, खेती-किसानी, हस्तशिल्प, लोककला और स्थानीय खानपान का अनुभव कर सकें, जिससे न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा, बल्कि पर्यटन को भी नया आयाम मिलेगा।

यह पहल अयोध्या को सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और अब ग्रामीण पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।




