
रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
तुर्किये द्वारा पाकिस्तान का समर्थन किए जाने पर भारत में विरोध तेज हो गया है। इसी क्रम में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने तुर्किये की इनोनु यूनिवर्सिटी के साथ हुआ शैक्षणिक समझौता रद्द कर दिया है। जेएनयू ने यह जानकारी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के ज़रिए साझा की और स्पष्ट रूप से कहा कि ‘राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरि है।’
भारत और तुर्किये के बीच हालिया तनाव के बीच यह फैसला लिया गया है। तुर्किये के पाकिस्तान का खुलकर समर्थन करने को भारत ने गंभीरता से लिया है और विभिन्न स्तरों पर इसका विरोध भी जताया जा रहा है।
About The Author
Views:0





